पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
11-Oct-2020 02:35 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सीएम नीतीश कुमार बिहार में रैली करना चाहते हैं. इसको लेकर जेडीयू तैयारी में जुट रही है. दोनों का समय निर्धारित होने के बाद दोनों एक साथ बिहार की जनता को संबोधित करेंगे. दोनों एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनाने की अपील करेंगे.
जेडीयू नेता संजय झा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रैली कराने को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है. जिसके बाद अंतिम रूप दिया जाएगा. पीएम मोदी और नीतीश कुमार की रैली को लेकर कई तरह का भ्रम फैलाया गया है. लेकिन यह रैली के बाद सारा भ्रम दूर हो जाएगा.
नीतीश कुमार करेंगे वर्चुअल सभा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार 12-13 अक्टूबर को वर्चुअल सभाओं को संबोधित करेंगे. यह इन इलाकों में किया जाएगा जिसमें पहले चरण में मतदान होना है. अक्टूबर से नीतीश कुमार विधानसभा क्षेत्रों में निकले और चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. जेडीयू कोरोना संकट के बीच सीएम की चुनावी सभा कराने की तैयारी में है. बता दें कि बिहार में आज से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार की शुरूआत कर दी है. गया के बोधगया में आज चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. चुनावी सभा की शुरूआत से पहले जेपी नड्डा ने पटना के हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया.