मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?
20-Oct-2020 04:13 PM
PATNA: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर घोटाले को लेकर फाइल जलाने का आरोप लगाया और बताया कि पैकेज के नाम पर बीजेपी ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया है. इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पलटवार किया और कहां कि कांग्रेस के शासन काल से अधिक एनडीए की सरकार में बिहार में विकास हुआ है.
शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने जो बातें कही है. उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में डर साफ झलकता. अभी तो प्रधानमंत्री के आने की घोषणा हुई है. पीएम मोदी के आने की घोषणा से ही कांग्रेस घबरा गई है. कांग्रेस राम मंदिर का विरोध करती थी. लेकिन अब उनको सीता जी याद आ रही है. कांग्रेस ने अपने वकील को कोर्ट में भेजा और 75 साल तक उलझाकर मामले को रखा.
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी धारा 370 के नाम पर तो कभी राम मंदिर, अयोध्या के नाम पर, कभी अर्बन नक्सल को आगे बढ़ाने के नाम पर चुनाव लड़ रही है. इस चुनाव में महागठबंधन की ओर से बड़ी-बड़ी बातें हो रही है. बिहार में राजद के साथ कांग्रेस का हाथ है जो नाकामी का प्रतीक है. शाहनवाज ने कहा कि बीजेपी विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने विकास किया है. एनडीए बिहार का विकास कर रही है. पीएम मोदी बिहार की जनता के मन में बसते हैं. बिहार के लोग भी नरेंद्र मोदी से प्यार करते हैं और पीएम को लोकसभा के चुनाव में भी 40 में से 39 सीट देख कर यह संदेश दिया था.