नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
08-Nov-2025 08:23 PM
By FIRST BIHAR
Advani Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर दिल्ली स्थित आडवाणी के आवास पर पहुंचे।
इससे पहले, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि “लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। महान दृष्टिकोण वाले और तीक्ष्ण बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता आडवाणी जी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है।”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आडवाणी जी ने सदैव निस्वार्थ कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को अपनाया। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि आडवाणी जी को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्राप्त हो।
बता दें कि राष्ट्रीय राजनीति में भारतीय जनता पार्टी को एक मजबूत शक्ति के रूप में स्थापित करने में लालकृष्ण आडवाणी की भूमिका अहम रही है। इस वर्ष उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।
देश के अनुभवी राजनीतिज्ञों में शामिल आडवाणी जी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची (सिंध, अब पाकिस्तान) में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।