मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Nov-2020 03:12 PM
PATNA: पीएम नरेंद्र मोदी कोरोना संकट को लेकर कई राज्यों के सीएम के साथ बैठक की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना का रिकवरी रेट अधिक होने के कारण लोगों को लग रहा है कि तुरंत आदमी ठीक हो जा रहा है. जिसके कारण लोगों बड़ी लापरवाही कर रहे हैं. चौथे चरण में लोग कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. मास्क नहीं लगा रहे हैं. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है. अभी संकट चला नहीं हैं. लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत कई अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के साथ जुड़े हुए थे.

वैक्सीन पर बोले पीएम
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैक्सीन कब आएगा, उसका कितना डोज देना होगा. कितना रेट होगा. यह कुछ नहीं तय हुआ है. भारत जो भी वैक्सीन अपने नागरिकों को देगा, वो हर वैज्ञानिक कसौटी पर खरी होगी. जहां तक वैक्सीन के वितरण की बात है, तो उसकी तैयारी भी आप सभी राज्यों के साथ मिलकर की जा रही है. पीएम ने कहा कि हम सभी को पहले से भी अधिक जागरूक रहने की जरुरत है. हमें ट्रांसमिशन को कम करने के लिए आने प्रयासों को और गति देने की जरूरत है. कोरोना की लड़ाई की शुरुआत से ही हमने एक-एक देशवासी का जीवन बचाने को प्राथमिकता दी है. अब वैक्सीन आने के बाद भी हमारी प्राथमिकता होगी कि सभी तक वैक्सीन पहुंचे.
पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन प्राथमिकता के आधार पर किसे लगाई जाएगी, ये भी राज्यों के साथ मिलकर तय किया जाएगा. हर राज्य के सुझाव का इसमें बहुत महत्व होगा. क्योंकि आखिरकार उनको अंदाजा है कि उनके राज्यों में ये कैसे होगा. कोरोना वैक्सीन से जुड़ा भारत का अभियान अपने हर देशवासी के लिए एक तरह से नेशनल कमिटमेंट की तरह है. देश में इतना बड़ा टीकाकरण अभियान स्मूद हो, सिस्टमैटिक और सही प्रकार से चलने वाला हो, ये केंद्र और राज्य सरकार सभी की जिम्मेदारी है.