ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

PM Modi Bihar Visit: चुनावी साल में पीएम मोदी का 5वां बिहार दौरा, यहां करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित; मिलेगी बड़ी सौगात

PM Modi Bihar Visit: चुनावी साल में पीएम का पांचवां बिहार दौरा होने जा रहा है। पीएम मोदी एक बार फिर से बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। बिहार बीजेपी ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है.

05-Jun-2025 10:38 AM

By FIRST BIHAR

PM Modi Bihar Visit: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव की कमान खुद संभाल ली है। 29-30 मई को प्रधानमंत्री बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। अब उनके पांचवें दौरे की तारीफ भी तय हो गई है। जून महीने में पीएम मोदी एक बार फिर से बिहार दौरे पर पहुंचेंगे।


दरअसल, बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं। यही वजह है कि पक्ष से लेकर विपक्ष के नेता बिहार में दौरे पर दौरा कर रहे हैं। बीजेपी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। बिहार चुनाव की कमान खुद पीएम मोदी ने अपने हाथों में ले रखी है। यही वजह है कि बिहार में उनके दौरों का सिलसिला शुरू हो चुका है। 


बीते 29-30 मई को पीएम मोदी बिहार दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन के साथ ही पीएम बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था।इसके बाद प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट से बीजेपी दफ्तर तक रोड शो किया था। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने करीब एक घंटेतक बीजेपी कार्यालय में बैठक की थी। दौरे के दूसरे दिन 30 मई को प्रधानमंत्री ने रोहतास के बिक्रमगंज में 50 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात दी थी।


चुनावी साल में पीएम मोदी का पांचवा बिहार दौरा 20 जून को होने वाला है। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सीवान में बड़ी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं की सौगात भी बिहार को देंगे। बिहार बीजेपी इसकी तैयारी में जोरशोर से जुट गई है। फिलहाल पीएम मोदी के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी नहीं आई है लेकिन 20 जून को उनका बिहार दौरा तय हो चुका है। ऐसे में पीएम मोदी के दौरे को लेकर एक बार फिर से बिहार की सियासत तेज होने वाली है।