‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार
15-Apr-2024 02:42 PM
By First Bihar
DELHI: लोकसभा चुनाव में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए सभी दलों के उम्मीदवार खूब पसीना बहा रहे हैं। उम्मीदवारों के पक्ष में पार्टी स्टार प्रचारक भी ताबड़तोड़ रैलियां करते दिख रहे हैं। इन सब पर चुनाव आयोग की पैनी नजर है। चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने तमिलनाडु के निलगीरी में चुनाव प्रचार करने जा रहे राहुल गांधी की हेलीकॉप्टर की जांच की। इसको लेकर कांग्रेस ने अब बड़ी मांग कर दी है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि सिर्फ राहुल गांधी ही क्यों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हेलीकॉप्टर की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की जांच से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन चुनाव आयोग को पीएम मोदी और गृहमंत्री के हेलीकॉप्टर की जांच भी करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की थीम सॉंग और रिटायर्ड 21 जजों की सीजेआई को लिखी गई चिट्ठी के मुद्दे पर भी जवाब दिया।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राहुल गांधी को इस बार भी केरल की वायनाड सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। राहुल गांधी सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए वायनाड जा रहे थे। इसी दौरान चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने तमिलनाडु के निलगीरी में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की जांच की हालांकि इस जांच के दौरान चुनाव आयोग की टीम को कोई आपत्तिजनक चीज हाथ नहीं लगी। अब कांग्रेस ने मांग कर दी है कि जिस तरह से राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की जांच की गई उसी तरह से पीएम मोदी और अमित शाह के हेलीकॉप्टर की भी जांच होनी चाहिए।