अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Jan-2020 10:43 AM
PATNA: जेडीयू सांसद ललन सिंह ने जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा को उनकी औकात दिखा दी है. पार्टी के स्टैंड से अलग हटकर लगातार बयानबाजी करने पर ललन सिंह का गुस्सा फूट पड़ा है. ललन सिंह ने प्रशांत किशोर और पवन वर्मा पर जमकर हमला बोला है.
ललन सिंह ने कहा है कि पार्टी को नीतीश कुमार ने बड़ी मेहनत से खड़ा किया है. पवन वर्मा खुद को भारी नेता समझने लगे थे. कड़े शब्दों में ललन सिंह ने कहा कि चार पैर वाले को बांधकर रखा जाता है 2 पैर वालों को नहीं.
भड़के ललन सिंह ने प्रशांत किशोर पर भी जमकर अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि बिहार में क्या लागू होगा ये नीतीश कुमार तय करेंगे ना की प्रशांत किशोर. उन्होंने कहा कि वो राजनीति और व्यापार साथ करते हैं, दोनों को घालमेल करेंगे तो कैसे चलेगा. ललन सिंह ने कहा कि सुशील मोदी हमारे पुराने साथी हैं प्रशांत किशोर तो अभी आये हैं. उन्होंने कहा कि CAA का किस बात का वो विरोध कर रहे हैं ये वो हीं जानें.