ब्रेकिंग न्यूज़

gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...

Home / politics / नीतीश बोले..जो कहते हैं उसको करके दिखाते है, आगे भी मौका दीजिएगा तो...

नीतीश बोले..जो कहते हैं उसको करके दिखाते है, आगे भी मौका दीजिएगा तो काम करेंगे

02-Nov-2020 03:41 PM

SUPAUL: पिपरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जो वह कहते हैं उसको करके दिखाते हैं. मैंने कहा था कि बिहार के हर घर बिजली पहुंचाएंगे उसको पहुंचा दिया. जो समय सीमा था उससे पहले कर दिया गया. नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों के अपने सिर्फ परिवार की चिंता रहती है. लेकिन मेरा तो पूरा बिहार ही परिवार है. हम सभी के लिए काम करते हैं. 

क्राइम कंट्रोल

नीतीश कुमार ने कहा कि जंगलराज में हत्या और अपहरण होता था. लेकिन अब कुछ लोग झांसा दे रहे हैं. आपलोग इनके झांसे में मत आइये. नीतीश कुमार ने कहा कि जब आपलोगों ने काम करने का मौका दिया उस समय बिहार का बुरा हाल था. लेकिन उसको हमने ठीक किया. क्राइम को कंट्रोल किया. आज क्राइम के मामले में बिहार 23वें नंबर पर है. कुछ लोग तो समाज में गड़बड़ करने वाला होता ही है.

कुछ लोग को सिर्फ परिवार की चिंता

नीतीश कुमार ने कहा कि जब से काम करने का मौका तब से पूरे बिहार के लिए काम करते हैं. लेकिन कुछ लोग सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं. उनके लिए सिर्फ पति पत्नी और बेटी है, लेकिन हमारे लिए तो पूरा बिहार परिवार है. मुझे तो पूरे बिहार के लिए काम करना है. हमने समाज के हर तबके का विकास किया है. नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित करने हुए एक बार कहा कि चुनाव का समय हैं कुछ लोग कुछ बोलते रहते हैं. लेकिन आपलोगों उनके बहकावे में मत आइयेगा. ऐसे-ऐसे दावा कर रहे है जो पूरा ही नहीं हो सकता है. वोट के लिए ये लोग वोटरों को भ्रम में डाल रहे हैं. लेकिन आपलोग सावधान रहे हैं.