ब्रेकिंग न्यूज़

महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान

Home / politics / पत्नी के साथ पार्टी की बैठक में पहुंचे कुशवाहा, JDU में विलय का...

पत्नी के साथ पार्टी की बैठक में पहुंचे कुशवाहा, JDU में विलय का बना रहे माहौल

13-Mar-2021 01:04 PM

PATNA : जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय बस चंद दिनों में हो जाएगी. विलय के फैसले पर मुहर लगाने के लिए उपेंद्र कुशवाहा रालोसपा की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. पहले दिन की बैठक पटना में शुरू हो चुकी है. खास बात यह है कि उपेंद्र कुशवाहा आज एक बार फिर पार्टी की बैठक में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे हैं. विधानसभा चुनाव में हार के बाद बुलाई गई समीक्षा बैठक में भी कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ बैठक में पहुंचे थे उस वक्त भी उनकी पत्नी ने बैठक में मौजूद तमाम नेताओं को संबोधित किया था.

जनता दल यूनाइटेड में विलय को लेकर कुशवाहा आज पर पार्टी के अंदर माहौल बनाने में जुट गए हैं. माना जा रहा है कि कल यानी रविवार को बैठक खत्म होने के बाद विलय की टाइमिंग का ऐलान कर दिया जाएगा बैठक में कुशवाहा के साथ  पार्टी के तमाम नेता मौजूद है.

पटना के आशियाना नगर स्थित दिपाली गार्डन में दो दिनों तक आयोजित इस बैठक के अंदर कुशवाहा पार्टी के नेताओं को यह समझाने का प्रयास करेंगे कि उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के साथ विलय का फैसला क्यों किया है। जेडीयू पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का विलय अब केवल औपचारिकता मात्र है। विलय के मुद्दे पर उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश कुमार के साथ कई दफे बातचीत हो चुकी है। दोनों नेताओं ने विलय का फार्मूला भी तय कर रखा है लेकिन इस पर से अब भी पर्दा उठना बाकी है। माना जा रहा है कि जेडीयू में जाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार कोई बड़ी भूमिका दे सकते हैं। संगठन में महत्वपूर्ण पद के साथ-साथ भविष्य में राज्यपाल कोटे से बनने वाले एमएलसी में भी कुशवाहा या उनके किसी करीबी को विधान परिषद भेजा जा सकता है।  

उपेंद्र कुशवाहा के लिए जनता दल यूनाइटेड में अपनी पार्टी का विलय कराने का फैसला आसान नहीं था। उन्होंने जब से नीतीश प्रेम दिखाना शुरू किया उसके बाद पार्टी के कई नेता साथ छोड़ कर जा चुके हैं। शुक्रवार को पार्टी के प्रभारी अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा समेत कई नेताओं ने रालोसपा छोड़कर आरजेडी का दामन थाम लिया। इन नेताओं की तरफ से यह भी दावा किया जा रहा है कि कुशवाहा जैसे ही विलय का ऐलान करेंगे वैसे ही पूरी पार्टी खाली हो जाएगी और कुशवाहा अकेले ही नीतीश के साथ जा पाएंगे। आज से सबकी नजरें रालोसपा के इस महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी होंगी।