ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम पति को नहीं मिलेगा हक! इन महिलाओं की संपत्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किसे मिलेगा अधिकार Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला

Home / politics / मदन मोहन झा की बच गयी कुर्सी, शक्ति सिंह गोहिल भी बने रहेंगे...

मदन मोहन झा की बच गयी कुर्सी, शक्ति सिंह गोहिल भी बने रहेंगे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, सोनिया गांधी ने दिया अभयदान

05-Sep-2019 01:48 PM

By 9

DESK: राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और शक्ति सिंह गोहिल की कुर्सी बच गयी है. दिल्ली में आज शक्ति सिंह गोहिल सोनिया गांधी से मिले, सोनिया गांधी ने बिहार कांग्रेस में फिलहाल कोई फेरबदल नहीं करने की जानकारी देते हुए गोहिल को प्रभारी बने रहने को कहा है. असमंजस से निकली प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से बिहार कांग्रेस डंवाडोल थी. प्रदेश के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने इस्तीफा दे दिया था. गोहिल ने प्रभारी का काम करना भी बंद कर दिया था. वे बिहार दौरे पर नहीं आ रहे थे. प्रदेश कांग्रेस की बैठकों में प्रभारी के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौड़ मौजूद रह रहे थे. हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद अब तक कांग्रेस ने एक दिन औपचारिक बैठक के अलावा कुछ और नहीं किया. मदन मोहन झा भी सेफ हुए राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद देश भर में कांग्रेस पदाधिकारियों के इस्तीफे का दौर चला था. मदन मोहन झा ने भी इसी दौर में राहुल गांधी के प्रति आस्था दिखाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. शक्ति सिंह गोहिल को अभयदान के बाद अब मदन मोहन झा भी सेफ माने जा रहे हैं. हालांकि प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष में से दो अपने लिए लॉबिंग करने में जी जान से लगे थे.