ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / चुनावी प्लान सेट करने पटना पहुंचे शक्ति सिंह गोहिल, तेजस्वी से नहीं होगी...

चुनावी प्लान सेट करने पटना पहुंचे शक्ति सिंह गोहिल, तेजस्वी से नहीं होगी मुलाकात

04-Sep-2020 05:39 PM

PATNA: बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल आज पटना पहुंचे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति सिंह गोहिल के बिहार दौरे को अहम माना जा रहा है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर जो बेचैनी मची है उनके बिहार दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। बिहार में चुनावी गहमागहमी जरूर है लेकिन महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कुछ भी तय नहीं है। कांग्रेस और आरजेडी के बीच इसको लेकर कोई ठोस बातचीत भी नहीं हुई है। सीट शेयरिंग में देरी को को लेकर बिहार कांग्रेस के अंदरखाने नाराजगी भी है ऐसे में माना जा रहा है कि शक्ति सिंह गोहिल पार्टी के अंदर पनप रही इस नाराजगी को भी दूर करने का प्रयास करेंगे हांलाकि सीटों को लेकर तेजस्वी से उनकी बातचीत इस बिहार दौरे में भी नहीं हो पाएगी। 

पटना एयरपोर्ट पत्रकारों से बातचीत करते हुए शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि समय आने पर सबकुछ तय हो जाएगा लेकिन इस बिहार दौरे में तेजस्वी यादव से उनकी मुलाकात नहीं होगी। मांझी के महागठबंधन छोड़कर एनडीए में जाने को लेकर उन्होंने कहा कि किसी के जाने से फायदा-नुकसान नहीं होता फायदा नुकसान जनता तय करती है।

 उन्होंने कहा कि बिहार के लोग आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं ऐसे में हमारी कोशिश है कि बिहार को एक बेहतर विकल्प दें। आपको बता दें कि शक्ति सिंह गोहिल कांग्रेस की ओर से आयोजित कई कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे इसके साथ हीं वे कई राजनीतिक मुलाकत भी करेंगे। कल सदाकत आश्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को लेकर एक प्रार्थना सभा रखी गयी है जिसमें भी वे शामिल होंगे।