Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
22-Nov-2020 06:07 PM
PATNA: तेजस्वी यादव दिल्ली से आज पटना पहुंचे. इस दौरान तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला. सब लोग जानते थे कि मेवालाल चौधरी पर किस मामले में एफआईआर दर्ज है. इसके बावजूद उन्हें टिकट दिया जाता है. जब वो जीतकर आते हैं तो उन्हें मंत्री बनाया जाता है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार का जो जनादेश था वो बदलाव का था.
आवाज उठाते रहेंगे
तेजस्वी ने कहा कि हमने मेवालाल चौधरी को लेकर लगातार आवाज उठाई. अभी तो दर्जनों मंत्री हैं. जिन्हें नीतीश कुमार ने मंत्री बनाने का काम किया है. नीतीश कुमार के पिछले कार्यालय में मुजफ्फरपुर बालिका कांड में जिनकी संलिप्तता थी, वो मंत्री बनकर घुम रहे थे. हम लोग भष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं. जेडीयू लगातार तेजस्वी यादव पर नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने की मांग कर रहा है. इस पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया और कहा कि पहले नीतीश कुमार को अपनी हार का मंथन करना चाहिए.
तेजस्वी यादव लगातार घोटाले के आरोपी मेवालाल चौधरी को मंत्री बनाए जाने पर सवाल उठा रहे थे, दवाब के कारण मेवालाल चौधरी को मंत्री मनने के तीसरे दिन और शिक्षा विभाग का कार्यभार संभालने के तीन घंटे के अंदर ही इस्तीफा दे दिया. मेवालाल के इस्तीफा को तेजस्वी यादव अपनी और पार्टी की जीत बता रहे हैं.