PATNA : राज्य के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने तेजस्वी यादव के आरोपो को सिरे से नकारते हुए कहा है कि उन्होनें किसी तरह की राज्य सरकार के गाइडलाइन को नहीं तोड़ा है। वे केवल हवा में बाते करते हैं । साथ ही प्रेम कुमार ने ये भी साफ किया कि कोरोना के बहाने सरकार कही नहीं भाग रही है। सभी सदस्यों के सवालों के जवाब ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।
डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव जो कह रहे हैं कि वे वाटर पार्क का उद्घाटन करने गये थे ये बात सरासर गलत है। उन्होनें कहा कि वे हवा में बाते करते हैं बोलने से किसी को थोड़े ही रोका जा सकता हैं मैं तो किसानों से मिलने गया था। किसानों की समस्यायों पर उनसे बात करने गया था। उनके आरोप बेबुनियाद हैं। वहीं विपक्ष के इन आरोपों कि कोरोना के बहाने सरकार जवाब देने से भाग रही के जवाब में उन्होनें कहा कि सरकार कही नहीं भाग रही है। सरकार सभी सदस्यों के सवालों का जवाब देगी। उनके सभी सवालों के जवाब ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।