PATNA: आरजेडी नेता और हसनपुर के विधायक तेजप्रताप यादव आज सारण, सीवान और गोपालगंज दौरे पर हैं। तेजप्रताप आज सुबह पटना से रवाना हुए। सबसे पहले तेजप्रताप सोनपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे जहां अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों से मिले और वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों का हाल-चाल भी जाना। जिसके बाद तेजप्रताप सारण जिला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर पहुंचे जहां अस्पताल की स्थिति का जायजा लिया।अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी से भी बातचीत की और अस्पताल का जायजा लिया। इस दौरान तेजप्रताप सरकार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर जमकर बरसे। तेजप्रताप ने कहा कि हर अस्पतालों का हाल बिहार के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री के जैसा है "बिलकुल सोया हुआ"
सारण, सिवान तथा गोपालगंज दौरे के लिए पटना से प्रस्थान कर चुका हूँ। pic.twitter.com/UCd4ehaqj9
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 15, 2021
सोनपुर अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया और वहाँ भर्ती तमाम रोगियों का हाल-चाल भी लिया। pic.twitter.com/nDNKpkCOGX
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 15, 2021सारण ज़िला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दरियापुर का भ्रमण किया।
हर अस्पतालों का हाल बिहार के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री के जैसा है “बिल्कुल सोया हुआ”। pic.twitter.com/4b2wqFW7jo— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 15, 2021
ये तस्वीरें सारण ज़िला के अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की है, तस्वीरें बोल रही है कि 16 साल की तथाकथित सुशासन में विकास पगलाया हुआ है..!
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 15, 2021
साहिब..! ये जनता झेल रही है आपको, अतः शर्माइये और लोक-कल्याण में इस्तीफ़ा दिजीए..! pic.twitter.com/YliikB0aSi