मालूम हो कि, संजय यादव, तेजस्वी यादव के निजी सलाहकार रह चुके है। वह हरियाणा के रहने वाले हैं। काफी लंबे समय से वह आरजेडी के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि तेजप्रताप यादव कई बार आरोप लगा चुके हैं कि संजय यादव तेजस्वी को कन्फ्यूज करता है। जमीन के बदले नौकरी के घोटाले में भी वो जांच के दायरे में हैं। राजद ने अहमद अशफाक करीम के स्थान पर संजय यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।


उधर, मनोज झा राजद में बड़ा कद रखते हैं। पार्टी ने उन्‍हें एक बार फिर मौका दिया है। वे पूर्व में भी सदन में अपने कई भाषणों को लेकर चर्चा में रहे हैं। बीते साल 'ठाकुर का कुआं' कविता के वाचन के बाद उनके खिलाफ कई पार्टियों और राजपूत समाज ने मोर्चा खोला था। हालांकि‍, राजद अपने नेता के बचाव में दृढ़ता के साथ खड़ी रही थी।