BUXAR: युवा चेतना के प्रमुख रोहित कुमार सिंह बक्सर पहुंचे जहां सिमरी प्रखंड के ढकाईच गांव में स्थापित स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राष्ट्रीय जनता दल और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर उन्होंने फिर हमला बोला। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि बिहार की बर्बादी के लिए ये लोग ही दोषी हैं। 


रोहित सिंह ने आगे कहा कि हम स्वामी सहजानंद सरस्वती के वंशज हैं। हम बिहार को बनाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। रोहित ने कहा कि समता मूलक समाज बनाना उनका उद्धेश्य है। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय जनता दल सामंती विचारधारा से ग्रसित है। द्वापर-त्रेता में जैसे रावण, कंश और कौरवों का नाश हुआ उसी प्रकार बिहार के हित में राष्ट्रीय जनता दल का सफाया जरूरी है।