PATNA: बिहार में अगले महीने सरकार बंपर बहाली करने जा रही है. अप्रैल महीने में बिहार के सरकारी स्कूलों में लगभग 47 हजार प्रधान शिक्षकों औऱ प्रधानाध्यपकों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला जायेगा. सरकार राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में 40,506 प्रधान शिक्षकों और माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 6421 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति करने जा रही है. 


ऐसे होगी नियुक्ति

सूबे के सरकारी स्कूलों के प्रधान शिक्षकों औऱ प्रधानाध्यपकों की नियुक्ति के लिए बीपीएसएसी को जिम्मा दिया गया है. शिक्षा विभाग और बिहार लोक सेवा आयोग के बीच बनी सहमति के आधार पर अगले महीने से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया है. ऐसी होगी नियुक्ति की प्रक्रिया दोनों पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा होगी जिसमें 150 वस्तुनिष्ठ सवाल पूछे जाएंगे.