Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी
25-Dec-2025 01:46 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा क्रिकेट खेलते नजर आए। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह बॉलिंग कर रही थीं। श्रेयशी सिंह ने बॉल फेंका और पहली ही गेंद में विजय सिन्हा क्लीन बोल्ड हो गए।
दरअसल, पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति महिला क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे थे। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने क्रिकेटरों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
फाइनल मुकाबला डिजिटल इंडिया थंडर और जल जीवन स्ट्राइकर के बीच में हुआ जिसमें डिजिटल इंडिया थंडर ने विजय हासिल किया। इस दौरान खेल मंत्री श्रेयशी सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। श्रेयशी सिंह बॉलिंग करती हुई और वही विजय सिन्हा बैटिंग करते हुए दिखाई दिए हालांकि श्रेयसी सिंह ने पहली ही गेंद में विजय सिन्हा को क्लीन बोल्ड कर दिया।
इस मौके पर खेल मंत्री श्रेयशी सिंह ने कहा कि जिस तरह की नीतियां पॉलिसी बिहार सरकार आज बिहार में बिहार के खिलाड़ियों को उपलब्ध करा रही है आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय जगत पर बिहार के बच्चे भी पदक जीतेंगे। श्रेयशी सिंह ने कहा कि हमेशा फेयर खेलना चाहिए और एक स्पोर्ट्समैनशिप नहीं टूटना चाहिए, स्वभाव खराब नहीं होना चाहिए बल्कि अगले कंपटीशन की तैयारी किस तरीके से करें इसपर फोकस करना चाहिए।
खेल मंत्री ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट चल रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप होगा और सही प्लेटफॉर्म मिलेगा। अपॉर्चुनिटी के तहत गेम्स में कॉम्पीट करने का मौका मिलेगा। उपमुख्यमंत्री के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर के श्रेयशी सिंह ने कहा कि स्पोर्ट्स का मैदान हमेशा जो स्पोर्ट्समैनशिप होता है। एक अच्छा स्पोर्ट्समेन शिप के लिए और एक अच्छे वर्क के लिए भी स्पोर्ट्स खेलना चाहिए।
वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर हमेशा हमारी क्रिडा प्रकोष्ठ के माध्यम से खेल का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। बिहार में महिला सशक्तिकरण में सरकार की बड़ी भूमिका रही है और हमारा उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ना है, इसका असर दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उसका लाभ आने वाले दिनों हमारे समाज और सरकार के द्वारा इस फील्ड में कौशल प्रदान करेगा और इसके माध्यम से हम सब को भागीदारी लेनी चाहिए।