बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
20-Jan-2026 01:41 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: अपने विवादित बयानों को लेकर मशहूर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है। दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में पप्पू यादव ने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को “चोर उचक्का” का दर्जा दे दिया है।
दरअसल, मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बांदा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जातिवाद पर तीखी टिप्पणी की थी। अब बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर पत्रकारों के सवाल पर विवादित बयान दे दिया है।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, “ये कौन हैं धीरेंद्र? आप लोग चोर-उचक्के को कथावाचक बना रहे हैं। क्या ये ओशो हैं, आचार्य राममूर्ति हैं? हमारे देश में प्रेमानंद बाबा जैसे संत हैं, जो हमेशा प्रेम और मुस्कान का संदेश देते हैं, ऐसे बाबाओं की इज्जत करनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि जिनका सनातन से कोई लेना-देना नहीं, उन्हें धर्म का ठेकेदार बनाया जा रहा है।
पप्पू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ बाबा करोड़ों की संपत्ति और शानो-शौकत में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत को कृष्णवादी, गुरु नानक के मार्ग पर चलने वाला, बुद्ध और आंबेडकर के विचारों को अपनाने वाला देश बनने दिया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि देश को ढोंगीवाद की ओर क्यों धकेला जा रहा है।
बता दें कि कि हाल ही में बांदा में आयोजित आरएसएस के शताब्दी हिंदू सम्मेलन में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि जिस दिन तिरंगे में चांद आ गया, उस दिन किसी भी जाति या समुदाय का कोई व्यक्ति सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने साफ कहा था कि देश को आज जातिवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद की जरूरत है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर हिंदू समाज जातियों में बंटा रहा तो इसका खामियाजा पूरे समाज को भुगतना पड़ेगा।