ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात

Home / politics / पप्पू यादव का सत्ताधारी पार्टियों पर प्रहार,कहा-जातिगत उन्माद फैलाकर देश को कर रहे...

पप्पू यादव का सत्ताधारी पार्टियों पर प्रहार,कहा-जातिगत उन्माद फैलाकर देश को कर रहे कमजोर

25-Aug-2019 07:15 PM

By 14

PATNA: जन अधिकार पार्टी  के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर  समाज में धार्मिक और जातिगत उन्‍माद फैलाकर देश को कमजोर करने का आरोप लगाया. पप्पू यादव आज पटना में पार्टी की युवा जन अधिकार परिषद की बैठक को संबोधित कर रहे थे . इस मौके पप्पू ने कहा कि कॉरपोरेट द्वारा संचालित और संरक्षित राजनीतिक पार्टियां धार्मिक और जातिगत उन्‍माद फैलाकर देश के युवाओं को दिग्‍भ्रमित कर रही हैं. ऐसी चीजों से बचकर ही देश का निर्माण किया जा सकता है और देश को मजबूत किया जा सकता है. इस बैठक में जन अधिकार पार्टी  के जिला से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई . जिसके लिए जल्‍द ही सदस्‍यता अभियान की शुरूआत का फैसला भी लिया गया. पार्टी ने पहले चरणों में दो लाख युवाओं को पार्टी की सदस्‍यता का लक्ष्य तय किया है.