ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / politics / Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, NEET छात्रा...

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, NEET छात्रा की बात कह नीतीश सरकार को जमकर सुनाया

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी भड़क गए हैं। उन्होंने NEET छात्रा की मौत का जिक्र करते हुए नीतीश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध और आवाज दबाने का गंभीर आरोप लगाया है।

07-Feb-2026 12:34 PM

By FIRST BIHAR

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने एक पुराने मामले में पटना से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की देर रात कोर्ट के आदेश पर पुलिस पप्पू यादव के पटना स्थित आवास पहुंची और उन्हे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है।


राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिहार की नीतीश सरकार ने पप्पू यादव को प्रतिशोध में गिरफ्तार कराया है, क्योंकि वह नीट छात्रा की मौत मामले को मजबूती के साथ उठा रहे थे। उन्होंने कहा है कि बिहार पुलिस ने पप्पू यादव को इसलिए गिरफ्तार किया है ताकि जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज को डराया और दबाया जा सके।


राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है। पीड़ित परिवार ने जब निष्पक्ष जाँच और न्याय की माँग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया - केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो। इस बेटी के लिए न्याय की आवाज़ बनकर साथी सांसद पप्पू यादव जी मजबूती से खड़े हुए। आज उनकी गिरफ़्तारी साफ़ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ताकि जवाबदेही माँगने वाली हर आवाज़ को डराया और दबाया जा सके। 


सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती। यह एक भयावह साज़िश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहाँ और भी बेटियाँ शिकार बन रही हैं और सत्ता इस खौफ़नाक सच्चाई से आँखें मूँद कर बैठी है। यह राजनीति नहीं, इंसाफ़ का सवाल है। यह बिहार की बेटी की इज़्ज़त और सुरक्षा का सवाल है”।