ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / ‘पाकिस्तान में परमाणु बम बेचने की नौबत आ गई है’ : मणिशंकर अय्यर...

‘पाकिस्तान में परमाणु बम बेचने की नौबत आ गई है’ : मणिशंकर अय्यर के बयान पर पीएम मोदी का हमला

11-May-2024 12:22 PM

By First Bihar

DESK : कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, हमें उसकी इज्जत करनी चाहिए। कांग्रेस नेता के इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस बार-बार अपने ही देश के लोगों को डराने की कोशिश करती है। वह कहते हैं कि संभल कर चलो, पाकिस्तान के पास एटम बम है। लेकिन पाकिस्तान की हालत ऐसी हो गई है कि उसे बम बेचने की नौबत आ गई है। लेकिन उसे खरीदने वाला कोई नहीं है।


दरअसल, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है। हमारे पास भी परमाणु बम है। लेकिन कोई अगर लाहौर पर बम गिराता है तो उसका रेडिएशन 8 सेकेंड में अमृतसर पहुंच जाएगा। उन्होंने पाकिस्तान के साथ सम्मान से पेश आने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान का सम्मान करते हैं तो वह शांतिपूर्ण तरीके से रहेगा और अगर हम उन्हें नकारते हैं तो वहां भी शख्स भारत पर बम लॉन्च करने का फैसला कर सकता है।


ओडिशा के कंधमाल में एक चुनावी जनसभा को में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक वह दिन था जब भारत ने दुनिया को अपने सामर्थ्य से परिचित कराया था। दूसरी तरफ कांग्रेस बार-बार अपने ही देश को डराने की कोशिश करती है। वह कहते हैं कि 'संभल कर चलो, पाकिस्तान के पास एटम बम है। यह मरे पड़े लोग यह देश के मन को भी मार रहे हैं।


पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का हमेशा ऐसा ही रवैया रहा है। आज पाकिस्तान की हालत यह है कि अब वे बम बेचने के लिए निकले हैं। वह भी कोई खरीद नहीं रहा है। कांग्रेस की इसी कमजोर रवैये के कारण जम्मू-कश्मीर के लोगों को 60 साल तक आतंक को भुगतना पड़ा है। देश ने इतने आतंकी हमले झेले हैं कि देश उसे भूल नहीं सकता है। 26/11 के आतंकी हमले के बाद उनकी हिम्मत नहीं हुई कि वे आतंकवाद के सरपरस्त पर कोई कार्रवाई कर सकें।