Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
28-Oct-2023 03:19 PM
By First Bihar
DELHI: पैसा लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इस मामले की जांच कर रही लोकसभा की एथिक्स कमेटी ने महुआ को समन भेजकर 31 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसपर महुआ ने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए एथिक्स कमेटी से समय की मांग की थी। एथिक्स कमेटी ने महुआ की मांग को खारिज करते हुए उन्हें आगामी दो नवंबर को कमेटी के सामने उपस्थित होने का आदेश दिया है।
दरअसल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया था कि लोकसभा में बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी की ओर से सवाल पूछने के लिए महुआ उनसे पैसे लेती हैं। उनका कहना है कि महुआ जानबूझ कर पैसे के बदले अडानी ग्रुप और पीएम मोदी को निशाना बनाती हैं। बीजेपी सांसद की शिकायत पर लोकसभा की एथिक्स कमेटी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इससे पहले बीते 26 अक्टूबर को एथिक्स कमेटी ने कैश फॉर क्वेरी मामले में वकील जय अनंद देहाद्राई और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बयान दर्ज किया था। कमेटी के सामने निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद को बर्खास्त करने की मांग की थी। पूछताछ के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कमेटी ने महुआ मोइत्रा से भी पूछताछ करने का फैसला लिया था और समन भेजकर 31 अक्टूबर को कमेटी के सामने उपस्थित होने को कहा था।
लोकसभा की एथिक्स कमेटी के समन के जवाब में महुआ ने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए 31 अक्टूबर को उपस्थित होने में असमर्थता जताई और कमेटी से समय मांगा हालांकि एथिक्स कमेटी ने टीएमसी सांसद की मांग को खारिज कर दिया है और पूछताछ के लिए दो नवंबर को कमेटी के समक्ष पेश होने को कहा है। ऐसे में अब महुआ की संसद सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है।