ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / पश्चिम बंगाल में BJP का संकल्प पत्र जारी, अमित शाह ने कहा- सभी...

पश्चिम बंगाल में BJP का संकल्प पत्र जारी, अमित शाह ने कहा- सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया घोषणापत्र

21-Mar-2021 06:58 PM

DESK: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की 294 सीटों पर अब कुछ ही दिनों बाद चुनाव होने है। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव मैदान में डटी हुई है और अपनी-अपनी जीत का दावा भी कर रहे है। वही सरकार बनने के बाद राज्य की जनता को क्या कुछ फायदा मिलेगा इसकी भी घोषणा कर रहे हैं। आज BJP ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है इससे पहले TMC अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी है। गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल को लेकर BJP के विजन को बताने वाले मेनिफेस्टो को जारी किया। मेनिफेस्टो में सोनार बांगला बनाने का रोडमैप बताया गया है। अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभाओं की जनता से मिले सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। जिसे BJP ने संकल्प पत्र भी नाम दिया है।

news image

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज BJP का घोषणापत्र जारी कर दिया। BJP के संकल्प पत्र में बंगाल में CCA लागू करने, बंगाल में 3 AIIMS का निर्माण करने और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की बात कही गई। BJP का कहना है कि घोषणापत्र सभी वर्गों को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। घोषणापत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि जब बंगाल में BJP की सरकार बनेगी तब पहली कैबिनेट में बंगाल में CCA कानून लागू करेंगे। अमित शाह ने बताया कि यदि उनकी सरकार बनती है तो बंगाल के हर गरीब को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। यही नहीं बीजेपी ने अपनी चुनावी घोषणापत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन देने का वादा किया गया है। साथ ही बंगाल में तीन AIIMS खोलने की भी बात कही  गयी है। मुख्यमंत्री शरणार्थी योजना के तहत प्रत्येक शरणार्थी परिवार को 5 साल तक DBT से 10 हजार रुपया प्रतिवर्ष दिया जाएगा वही छात्राओं के लिए मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने की बात बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में की है।