BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
21-Oct-2020 02:24 PM
AURANGABAD: तेजस्वी यादव ने औरंगाबाद के ओबरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार पर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार एक तो नौकरी नहीं दे रहे हैं जो पहले से नौकरी कर रहे लोग हैं उनको 50 साल के उम्र में रिटायर कर रहे हैं. लेकिन मेरी सरकार बनी तो 10 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा.
मेरा एक हेलिकॉप्टर भारी
तेजस्वी यादव ने ओबरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि मेरा एक हेलिकॉप्टर हैं, लेकिन मोदी और नीतीश जी का 20-20 गो हेलिकॉप्टर छोड़े है. लेकिन फिर उनलोगों को अकेले हम भारी पड़ रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि हम न तो भाषण सुनाकर पकाने आए हैं और न थकाने वाले भाषण देने आए हैं. ओबरा की जनता के साथ हम इस बार फरियाने आए हैं. इस बार मौका दीजिए. हमने नौजवान उम्मीदवार को टिकट दिया है. क्योंकि बिहार को युवा ही लेकर चलेंगे.
10 लाख लोगों को देंगे रोजगार
तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे एक बार मौका दीजिए. नवरात्री तल रहा है. मैंने कलश का स्थापना किया है और संकल्प लिया हैं. आप यहां के उम्मीदवार को जिताएंगे तो मैं सीएम बनूंगा और बिहार के 10 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा. समय पर वृद्धा पेंशन बुजुर्गों को नहीं मिल रहा है, लेकिन मेरी सरकार बनेगी तो नियमित मिलेगा. नीतीश कुमार बिहार के सरकारी कर्मचारी को 50 साल की उम्र में ही रिटायर कर रहे हैं. एक तो उपर से बेरोजगारी और उसपर से नौकरी खत्म कर रहे हैं. बाहर काम करने वाले बिहारी मजदूरों को नीतीश कुमार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया. पैदल आए तो ट्रक ने रौंद डाला.
धर्म के नाम पर मत दे वोट
तेजस्वी यादव ने कहा कि कई निर्दलीय चुनावी मैदान में है. लेकिन धर्म के नाम पर वोट नहीं देना है. एक-एक आदमी 10-10 वोट का इंतेजाम करेगा. तेजस्वी ने कहा कि विकास के लिए ओबरा को जिला भी बनना पड़ेगा तो वह बनाएंगे. एक तरफा वोट पड़ना चाहिए.