Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
12-Jul-2025 02:03 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पटना में मीडिया से बातचीत में बिहार की वर्तमान और पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव के समय बिहार में सिर्फ हिंसा और सामाजिक उन्माद था। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने ‘भूरा बाल साफ करो’ जैसा नारा देकर समाज में विभाजन और विद्वेष फैलाया था।
उन्होंने आगे कहा कि आज बिहार में एनडीए सरकार के चलते सामाजिक सौहार्द और सबका विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बिहार आते हैं, नई योजनाएं और सौगातें लेकर आते हैं, जिससे राज्य का निरंतर विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम जल्द ही मोतिहारी आने वाले हैं, जो बिहारवासियों के लिए एक खुशी की बात है।
महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर जारी विवाद पर उन्होंने कहा कि भारत एक बहुभाषी देश है और हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति की बात की है और हिंदी को राजभाषा मानते हुए, सभी भाषाओं को सम्मान और संरक्षण दिया जा रहा है।
वोट चोरी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि चोरी उनके नियत में है, चोरी उन्हें ही मुबारक हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का केवल झूठ और भ्रम फैलाने का काम है। वहीं राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कहीं भी अपराध हो, वह दुखद होता है, लेकिन आज की सरकार में अपराधियों पर कार्रवाई होती है। पहले लालू राज में उन्हें संरक्षण मिलता था।
उन्होंने दावा किया कि राजद की सरकार अपराधियों को बचाती थी, जबकि एनडीए सरकार कानून के अनुसार सजा दिलवाती है। अंत में उन्होंने कहा कि बिहार में केवल एनडीए की सरकार ही विकास कर सकती है, और आज हर वर्ग के लिए काम हो रहा है।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना