Bihar News: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पांच राज्यों के विधानसभा में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जीत का श्रेय गरीबों के मसीहा , कर्मयोगी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को जाता है ।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने भाजपा के जीत का श्रेय प्रधानमंत्री जी को देते हुए कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा ने बंगाल में आज प्रचंड जीत हासिल कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का काम किया है।आज करोडो भाजपा कार्यकर्ताओं का सीना गर्व से चौड़ा है। जिस श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 को हटाने के लिए कश्मीर में बलिदान दिया था आज उन्हीं के राज्य में विजय का कमल खिल गया है।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बंगाल,असम में भाजपा की जीत और पुडुचेरी में NDA सरकार बनने तथा केरल और तमिलनाडु में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन और कुशल रणनीति ने जीत को आसान बना दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन जी के कुशल संगठनात्मक मजबूती के जरिए पार्टी ने 5 राज्यों में अपनी स्थिति को और मजबूत करने में कामयाबी हासिल की। जनता जनार्दन का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम को नित्यानंद राय ने आभार और अभिनंदन किया।
उजियारपुर से लोकसभा सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि यह जीत पार्टी के मजबूत संगठन कौशल, कुशल रणनीति और यशस्वी नेतृत्व का परिणाम है कि भाजपा देश में हर जगह, हर चुनाव में प्रचंड जीत