Bihar News: नगर विकास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बड़ी पहल की है. इनकी पहल पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने को लेकर नगर विकास विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है. नगर निकायों से कहा गया है कि वे खादी, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें. इस संबंध में नगर विकास विभाग ने पत्र जारी किया है.
नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव राजेश कुमार तिवारी ने पटना मेट्रो के एमडी, बुडको के एमडी, आवास बोर्ड, नगर निगम के कमिश्नर, सभी नगर परिषद-पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को पत्र लिखकर स्थानीय उत्पादों की खरीद करने का सुझाव दिया है.
बता दें, नगर विकास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने इस संबंध में 27 अक्टूबर 2026 के पत्र लिखा था. जिसमें स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों खासकर खादी के क्रय की प्राथमिकता देने को कहा था. इस आलोक में विभाग ने पत्र जारी कर सभी से इसे पालन करने को कहा है. पत्र में कहा गया है कि, राज्य में स्थानीय औद्योगिक इकाईओं,उद्यमियों को प्रोत्साहन देने को लेकर नगर निकाय क्षेत्र में उपयोग की जाने वाली सामाग्री स्टेशनरी, हस्तशिल्प उत्पाद, सजावटी सामाग्री,उपस्कर ,फाइल फोल्डर, बैग की खरीद में स्थानीय कुटीर उद्योग एवं लघु उद्योग,स्वयं सहायता समूह, महिला उद्यमियों तथा एमएसएमई द्वारा निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता दें.
नगर विकास विभाग ने अपने अधीनस्थों से कहा है कि, बैठकों ,समारोह,सरकारी आयोजन एवं निर्धारित परिधान में जहां तक संभव हो खादी का प्रयोग करें. जिससे खादी को बढ़ावा मिल सके.