ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / CM से मुलाकात के बाद मांझी ने कांग्रेस-RJD विधायकों को दिया ऑफर, बोले-...

CM से मुलाकात के बाद मांझी ने कांग्रेस-RJD विधायकों को दिया ऑफर, बोले- नीतीश के साथ में आए

12-Nov-2020 01:16 PM

PATNA: कांग्रेस में कलह के बाद जीतन राम मांझी ने कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों को ऑफर दे दिया हैं. मांझी ने कहा कि कांग्रेस-आरजेडी के विधायक सीएम नीतीश कुमार के साथ आ जाए. उनकी बातों को सीएम नीतीश कुमार तरजीह देंगे. उनकी विचारधारा भी नीतीश कुमार के साथ मिलती है. मांझी ने कहा कि हम चाहते हैं कि कांग्रेस के विधायक एनडीए के साथ आ जाए. हमलोगों के साथ आकर एनडीए को मजबूत करें. नीतीश कुमार सबके नेता है. जहां पर नीतीश हैं वहां पर विकास है. 

नीतीश से की मुलाकात

बिहार विधानसभा चुनाव में चार सीटें जीतने वाले जीतन राम मांझी  अपने सभी विधायकों के साथ 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं. जहां पहुंच वह सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान उनके सभी विधायक भी साथ में थे. मांझी ने कहा कि वे अपने विधायक के साथ सीएम से औपचारिक मुलाकात कर उनको जीत की  बधाई देने आए हैं. 

जीतन राम मांझी ने मंत्री पद के सवाल पर कहा कि  मैं पहले सीएम रह चुका हूं मैं मंत्री पद स्वीकार्य नहीं करुंगा. पहले कुछ लोगों ने ऐसा किया है कि वो सीएम के बाद मंत्री के पद पर रहे हैं  लेकिन मैं ऐसा नहीं करुंगा.  हमारी पार्टी के किसी एक नेता को मंत्री पद दिया जाए. शपथ ग्रहण को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा कि इसका फैसला सीएम  ही करेंगे.