ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / नीतीश कुमार से मिले निर्दलीय विधायक सुमित सिंह, समर्थन करने का दिया भरोसा

नीतीश कुमार से मिले निर्दलीय विधायक सुमित सिंह, समर्थन करने का दिया भरोसा

13-Nov-2020 12:47 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद सरकार बनाने की कवायद जारी है. चुनाव में एक मात्र निर्दलीय चुनाव जीते सुमित सिंह आज सीएम आवास पहुंचे . सीएम के साथ मुलाकात के बाद सुमित सिंह ने उनको समर्थन करने का भरोसा दिया हैं. सुमित सिंह को सीएम आवास पर अशोक कुमार चौधरी लेकर गए हुए थे. 

चकाई से जीते हैं चुनाव

चकाई विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सुमित कुमार सिंह ने बाजी मारी है. पूरे बिहार में सुमित सिंह एकमात्र ऐसे चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार हैं, जिन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर बाजी मारी है.  सुमित सिंह ने राजद, जेडीयू और लोजपा समेत तमाम पार्टियों के उम्मीदवारों को जोरदार झटका देते हुए चुनाव जीता. 

जेडीयू ने नहीं दिया था टिकट

निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सुमित सिंह को 45300 से अधिक वोट मिले. जबकि आरजेडी के सावित्री देवी को 44700 से अधिक मत हासिल हुए. चकई सीट पर जेडीयू के संजय प्रसाद को 39205 और लोजपा के संजय कुमार मंडल को 22575 वोट हासिल हुए हैं. सुमित सिंह जेडीयू से टिकट चाहते थे, लेकिन जेडीयू ने उनको टिकट नहीं दिया था. जिसके बाद निर्दलीय ही चुनाव मैदान में सुमित उतर गए थे.