ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / politics / हम विधायक दल की हुई बैठक, सभी विधायकों के साथ नीतीश से मिलने...

हम विधायक दल की हुई बैठक, सभी विधायकों के साथ नीतीश से मिलने गए मांझी

12-Nov-2020 09:34 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद नई सरकार बनाने को लेकर बैठकों का दौर जारी है. आरजेडी के बाद आज हम पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई.

हम पार्टी विधायक दल की बैठक सुबह मांझी के आवास पर हुई. उसके बाद मांझी ने कहा कि हमारे सभी विधायकों के साथ बैठक हुई है. हमलोगों ने फैसला किया है कि नीतीश कुमार को सीएम बनाएंगे. हमलोगों सीएम नीतीश कुमार से मिलने के लिए उनके आवास पर जा रहे हैं. 

4 विधायक हैं हम के

बिहार विधानसभा चुनाव में हम पार्टी ने एनडीए के साथ सात सीटों पर चुनाव लड़ा था. जिसमें 4 विधायक चुनाव जीत गए. चुनाव जीतने वालों में पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी, उनकी समधन ज्योति देवी समेत दो विधायक चुनाव जीते हैं. 


बीजेपी नेताओं ने की मुलाकात

बिहार विधानसभा चुनाव में चार सीटें जीतने वाले जीतन राम मांझी का भाव अचानक बढ़ गया है. सबकी नजरें मांझी के उपर टिकी हुई है. मांझी पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह एनडीए के साथ बने रहेंगे. कल बीजेपी के दो बड़े नेताओं ने मांझी ने बंद कमरे में मुलाकात की. सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और शाम को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मांझी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है.


नहीं बनेंगे मंत्री 

मांझी ने कल कहा था कि वह नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री नहीं बनेंगे. क्योंकि सीएम के पद पर वह रह चुके हैं. इसका फैसला नीतीश कुमार को करना है. वह जैसा कहेंगे वह आगे करेंगे. लेकिन बताया जा रहा है कि मांझी अपने बेटे को मंत्री बनाने के लिए इस तरह का बयान दे रहे हैं.