राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
17-Mar-2026 08:34 AM
By FIRST BIHAR
Cm Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से चौथे चरण की ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकलेंगे। यह यात्रा 17 मार्च से 20 मार्च 2026 तक राज्य के आठ जिलों में आयोजित की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे, नई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे तथा जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ‘सात निश्चय’ और अन्य महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे और आम लोगों से सीधे संवाद भी करेंगे। 17 मार्च, मंगलवार को मुख्यमंत्री यात्रा की शुरुआत भागलपुर जिले से करेंगे। इस दौरान वे विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं में बांका जिले का दौरा करेंगे, जहां परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
18 मार्च, बुधवार को वह जमुई और नवादा जिलों का दौरा करेंगे। सुबह जमुई में योजनाओं की समीक्षा और दोपहर में नवादा में अधिकारियों और जनता के साथ बैठक करेंगे। वहीं 19 मार्च, गुरुवार को मुंगेर और लखीसराय जिले का दौरा करेंगे। मुंगेर में सुबह विकास कार्यों का निरीक्षण, अपराह्न में लखीसराय में परियोजनाओं का उद्घाटन और समीक्षा करेंगे।
वहीं 20 मार्च, शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार गया और औरंगाबाद जिलों में अंतिम दिन की यात्रा करेंगे। गया में विकास योजनाओं का निरीक्षण, औरंगाबाद में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बता दें कि यात्रा के दौरान संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव भी उपस्थित रहेंगे। समृद्धि यात्रा का उद्देश्य विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा करना, कार्यान्वयन में आने वाली समस्याओं का समाधान करना और आम लोगों को सीधे संवाद के माध्यम से अपनी समस्याएं और सुझाव रखने का अवसर देना है।