ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / politics / निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय...

निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

Nishant Kumar: नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा शपथ लेंगे. इससे पहले जेडीयू ने एक बार फिर निशांत कुमार को ‘फ्यूचर सीएम’ बता दिया है. फिलहाल बिहार में अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस जारी है.

04-Apr-2026 01:01 PM

By FIRST BIHAR

Nishant Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं। इसके बाद उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की चर्चा तेज हो गई है, जिससे बिहार के अगले सीएम फेस को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच जेडीयू ने पटना सहित कई जगहों पर नए पोस्टर लगाकर सियासी हलचल बढ़ा दी है।


इन पोस्टरों में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को ‘फ्यूचर सीएम’ के तौर पर पेश किया गया है। पोस्टर में लिखा है—“नीतीश सेवक, मांगे निशांत। अब नए चेहरे पर क्यों करें विचार, जब क्लाइमेट लीडर के संकल्पों को पूरा करने के लिए तैयार हैं, भाई निशांत कुमार।” पोस्टर में नीतीश कुमार और निशांत कुमार दोनों की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। जेडीयू के भीतर लगातार निशांत कुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठ रही है।


इससे पहले भी लगे पोस्टरों में निशांत कुमार को ‘फ्यूचर CM ऑफ बिहार’ बताया गया था। वहीं, नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ने की अपील भी की गई थी। हालांकि अब नीतीश कुमार के राज्यसभा में शपथ लेने के कार्यक्रम के बाद सियासी स्थिति बदलती नजर आ रही है।


जेडीयू के कई नेता, जिनमें अनंत सिंह और आनंद मोहन शामिल हैं, खुलकर निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत कर रहे हैं। जब निशांत कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंचे थे, तब भी कार्यकर्ताओं ने उन्हें सीएम फेस के रूप में समर्थन दिया था।


वहीं, बीजेपी की ओर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को समर्थन मिल रहा है। हालांकि एनडीए की तरफ से अब तक मुख्यमंत्री पद के लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर जारी है।