ब्रेकिंग न्यूज़

बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल

Home / politics / नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप...

नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद इस्तीफा दिया। तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर साजिश का आरोप लगाया, जबकि मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "मेरे आंगन में तुम्हारा क्या काम है।"

30-Mar-2026 04:46 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में राज्यसभा जाने को लेकर उठे विवाद के बीच तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया। इस बयान पर बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "मेरे आंगन में तुम्हारा क्या काम है?"


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन और आर्ट्स फैकल्टी बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, तथा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार उपस्थित थे। शिक्षा मंत्री ने उद्घाटन के बाद कहा कि अब पढ़ाई-लिखाई सुचारू रूप से हो सकेगी।


नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे पर मंत्री सुनील कुमार ने कहा, "यह बहुत दुख की घड़ी है।" वहीं, मंत्री दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट किया कि यह संवैधानिक प्रक्रिया है। "राज्यसभा का चुनाव जीतने के बाद 14 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना होता है। इसी प्रक्रिया के तहत उन्होंने आज इस्तीफा दिया।"


नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी की भावुक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। दिलीप जायसवाल ने कहा, "हम सभी नीतीश जी के इस्तीफे से भावुक हैं। यह फैसला स्वयं मुख्यमंत्री ने लिया है। वे हमारे अभिभावक हैं और उनके नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है।"


तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी के सामने झुक गए हैं और यह परिस्थिति बीजेपी ने बनाई है। इस पर दिलीप जायसवाल ने पलटवार करते हुए कहा, "विपक्ष और क्या बोलेगा? एनडीए के नेता और मुख्यमंत्री जो निर्णय लेते हैं, उसमें विपक्ष का मेरे आंगन में क्या काम है? नीतीश जी हमारे अभिभावक हैं, बीच में ये 'सौतेले लोग' कहाँ से आ जाते हैं।" उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने पर बिहार में उनकी कमी महसूस होगी और उनका इस्तीफा सभी के लिए दुखद है।