मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
04-Apr-2026 10:05 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद से ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार अगले सप्ताह दिल्ली जा सकते हैं और 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं। इसके बाद वे 11 अप्रैल को पटना लौटेंगे और 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। माना जा रहा है कि इसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।
सूत्रों के अनुसार, 14 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। राजनीतिक गलियारों में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस दौड़ में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। इसके अलावा नित्यानंद राय, विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय जैसे नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने हाल ही में कहा था कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि अगला मुख्यमंत्री किस पार्टी से होगा।कुल मिलाकर, बिहार की राजनीति में अगले कुछ दिन बेहद अहम माने जा रहे हैं, जहां नए नेतृत्व को लेकर तस्वीरें साफ हो सकती है।