BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
03-Feb-2026 06:59 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar जल्द ही नई और हाई-सिक्योरिटी लग्जरी गाड़ी में सफर करते नजर आ सकते हैं। राज्य सरकार मुख्यमंत्री के लिए बुलेटप्रूफ रेंज रोवर गाड़ी की खरीद की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस फैसले के बाद यह पहली बार होगा जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रेंज रोवर जैसी लग्जरी एसयूवी का इस्तेमाल करते दिखेंगे। सूत्रों के हवाले से ये खबर निकल कर आ रही है.
अब तक EV और भारतीय गाड़ियों का करते रहे हैं इस्तेमाल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक आधिकारिक दौरों और सरकारी कार्यक्रमों में अधिकतर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और भारतीय कंपनियों की गाड़ियों का ही इस्तेमाल करते आए हैं। पर्यावरण संरक्षण का मैसेज देने के लिए वे इलेक्ट्रिक व्हीकल में चलते हैं. ऐसे में रेंज रोवर जैसी लग्जरी गाड़ी की खरीद को एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह फैसला मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर एजेंसियों की ओर से समय-समय पर समीक्षा की जाती रहती है। इसी के तहत बुलेटप्रूफ रेंज रोवर जैसी अत्याधुनिक सुरक्षा से लैस गाड़ी को उपयुक्त माना गया है। बताया जा रहा है कि यह वाहन उच्च स्तर की बैलिस्टिक सुरक्षा से लैस होगा, जिससे किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में मुख्यमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
चार गाड़ियों की खरीद होगी
राज्य सरकार एक नहीं बल्कि चार बुलेटप्रूफ गाड़ियों की खरीद की प्रक्रिया अपना रही है। इनमें से कुछ गाड़ियां मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल की जाएंगी, जबकि अन्य को बैकअप और सुरक्षा प्रबंधन के लिए रखा जाएगा। इससे वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा। हालांकि अभी इन गाड़ियों की कीमत और तकनीकी विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि बुलेटप्रूफ और आयातित होने के कारण इनकी लागत काफी अधिक होगी।
EV और भारतीय गाड़ियों का उपयोग जारी रहने के संकेत
सूत्रों का कहना है कि इसके बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोजमर्रा के सामान्य कार्यक्रमों में EV और भारतीय गाड़ियों का उपयोग जारी रख सकते हैं। रेंज रोवर गाड़ियों का इस्तेमाल मुख्य रूप से हाई-सिक्योरिटी मूवमेंट, बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों या विशेष परिस्थितियों में ही किया जाएगा।
जल्द दिखेंगे नई गाड़ी में
खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बुलेटप्रूफ रेंज रोवर में देखा जा सकता है। यह बिहार की राजनीति में एक अलग और खास तस्वीर पेश करेगा, क्योंकि सादगी के लिए पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री पहली बार इतनी हाई-एंड लग्जरी गाड़ी में नजर आएंगे।