नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब
05-Mar-2026 10:25 AM
By FIRST BIHAR
Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा से बिहार की सियासत में उबाल आ गया है। बड़े सियासी उलटफेर के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे बीजेपी की साजिश बताया है और कहा है कि जनादेश का अपमान बीजेपी को काफी भारी पड़ेगा।
दरअसल, बिहार की राजनीति में आज बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके बाद बिहार में अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का हो सकता है। नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
इसके अलावा उनके बेटे निशांत कुमार भी आज जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर बीजेपी पर निशाना साधा है।
पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जब जनादेश नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए मिला था, तो फिर तीन महीने में बीजेपी उसे क्यों छीन रही है? उन्होंने कहा कि जनादेश का अपमान बीजेपी को बहुत भारी पड़ेगा और इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे।