नीतीश के बिना विधवा हो जाएगा बिहार, राज्यसभा जाने पर CM के बहनोई का बड़ा बयान Indian Railways update : 'अब आगे नहीं जाऊंगा ...',बीच रास्ते ALP ने रोक दी यात्रियों से भरी ट्रेन ; जानिए फिर क्या हुआ सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने
05-Mar-2026 12:11 PM
By FIRST BIHAR
Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना अब लगभग तय हो गया है। लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद इसकी पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ेगा, जिससे बिहार की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है।
करीब दो दशक तक मुख्यमंत्री रहने के बाद नीतीश कुमार के इस फैसले ने बिहार की राजनीति का पूरा परिदृश्य बदल दिया है। अब राज्य में सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा और बिहार का अगला मुख्यमंत्री किसे बनाया जाएगा। इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री वही होगा, जिसे नीतीश कुमार की सहमति और मर्जी मिलेगी।
गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने करीब तीन साल पहले ही पद छोड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन उस समय बिहार में चुनाव होने के कारण उन्होंने जिम्मेदारी निभाने का फैसला किया था। अब वह अपनी इच्छा से राज्यसभा जा रहे हैं और आगे जो भी एनडीए की सरकार बनेगी, वह उनके मार्गदर्शन में ही काम करेगी।
विपक्ष के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग कल तक नीतीश कुमार को लगातार आलोचना कर रहे थे, वही आज अचानक उनके प्रति सहानुभूति दिखा रहे हैं।