ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Home / politics / लालू की तबीयत बिगड़ने के बाद नीतीश का खुलासा, तेज-तेजस्वी की वजह से...

लालू की तबीयत बिगड़ने के बाद नीतीश का खुलासा, तेज-तेजस्वी की वजह से बातचीत करना बंद किया

24-Jan-2021 02:07 PM

PATNA: बड़े भाई आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और छोटे भाई सीएम नीतीश कुमार के बीच रिश्ते कैसे और कब खराब हुआ इसका खुलासा हो गया. यह खुलासा कोई और नहीं बल्कि छोटे भाई नीतीश कुमार ने ही आज कर दिया हैं. 

देखिए क्या बोले नीतीश कुमार


दोनों भाई के बीच रोड़े बने भतीजे

नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन से अलग होने के बाद भी वह लालू प्रसाद का हाल पूछते रहते थे. 2017-2018 में वह खुद उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी फोन कर लेते थे. लेकिन उनके परिवार के लोग कई तरह के आरोप लगाने लगे. जिसके बाद वह फोन करना बंद कर दिए. इस दौरान नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और तेजप्रताप का नाम तो नहीं दिया, लेकिन बता दिया की रिश्ते में कड़वाहट किस कारण आई. 


अखबार से लेने लगे अपडेट

नीतीश कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद के परिवार के आरोप लगाने के बाद उन्होंने कॉल करना बंद कर दिया. वह अखबार पढ़कर ही लालू प्रसाद की तबीयत की जानकारी लेते रहे. हम चाहते है कि लालू प्रसाद की तबीयत जल्द ठीक हो जाए. जो उनको परेशानी उससे उनको जल्द छुटकारा मिल जाए. 


news image


तेजप्रताप-तेजस्वी लगाने लगे कई आरोप

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने 3 जुलाई 2018 को पोस्टर दिखाया था. जिसमें सीएम नीतीश कुमार के लिए 'नो एंट्री' का पोस्टर भी लिखा हुआ था. तेजप्रताप ने इससे पहले कहा था कि वह अब घर के बाहर बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए 'नो एंट्री' का बोर्ड लगा देंगे. अब नीतीश चाचा के महागठबंधन में शामिल होने का प्रश्न ही नहीं है. तेजस्वी यादव ने भी नीतीश के महागठबंधन में फिर से एंट्री की किसी संभावना से इनकार किया था. उसके बाद कभी पलटू राम कहा गया तो कभी धोखा देने का आरोप लालू प्रसाद के दोनों बेटे लगाते रहे हैं. जिसके बाद रिश्ते खराब होते गए.