बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार
16-Oct-2020 01:02 PM
GAYA : महागठबंधन छोड़ने वाले जीतन राम मांझी को अपने दम पर एनडीए में एंट्री दिलाने वाले नीतीश कुमार आज मांझी के लिए खुद चुनाव प्रचार करने पहुंचे. गया के इमामगंज विधानसभा सीट पर जीतन राम मांझी के लिए नीतीश कुमार ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान इमामगंज की जनता के सामने नीतीश ने यह राज खोला कि मांझी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे. लेकिन उन्होंने जबरदस्ती उन्हें चुनाव मैदान में उतरने को कहा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब जब जीतन राम मांझी चुनाव मैदान में हैं तो यह जनता की जिम्मेदारी है कि वह मेरी प्रतिष्ठा को बचाएं. नीतीश कुमार ने इमामगंज के लोगों से अपील की कि वह उनकी लाज रखें और जीतन राम मांझी को जितवा कर विधानसभा भेजें. आपको बता दें कि जीतन राम मांझी के मुकाबले आरजेडी की तरफ से नीतीश कुमार के ही पुराने सहयोगी रहे उदय नारायण चौधरी मैदान में है. यहां उदय नारायण चौधरी और जीतन राम मांझी के बीच सीधा मुकाबला है.
कुछ लोग काम नहीं माल बनाना चाहते है
नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग काम नहीं करना चाहते हैं. वह सिर्फ माल बनाना चाहते हैं. जो मेरे खिलाफ बोलते हैं उनको बिहार बारे में जानकारी नहीं है. वह चर्चा में रहने के लिए मेरे खिलाफ बोलते हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि 15 साल से हमें काम करने का मौका मिला. पहले पति-पत्नी को राज करने का मौका मिला, पहले कानून का राज नहीं था. आपराधिक घटनाएं होती थी. जब बिहार ने हमें मौका दिया तब से हम सेवा कर रहे हैं. पहले जो स्थिति थी और आज जो स्थिति है उसमें बहुत अंतर है. जिसको कोई काम करने की आदत नहीं है न ही कोई समझ है. वो कुछ भी बोलता रहता है. मेरे ऊपर बोलने से किसी को प्रचार मिलता है तो बोलो.
यूएन में मेरे काम की तारीफ
नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो लोगों की मदद करते हैं. सेवा करते हैं हम जो काम करते हैं उसकी बात पूरी दुनिया में फैल रही है. नीतीश ने कहा कि यूएन ने कहा कि आपने पर्यावरण के लिए जो काम किया है, वो हमें बताइए. हमने वर्चुअल तरीके से बात रखी. बापू की बात उनको बताई कि पृथ्वी लोगों की जरूरत को पूरा करने में सक्षम है लालच को नहीं.