अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Dec-2020 01:05 PM
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर राजनीति होती रही. एनडीए ने दरभंगा एयरपोर्ट के शुरू होने को लेकर इसे जनता के सामने बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया. दरभंगा एयरपोर्ट के निर्माण के कारण मिथिलांचल में एनडीए को फायदा भी पहुंचा, लेकिन अब इसी दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर सियासत शुरू हो गई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री हरदीप पुरी को पत्र लिखा है. केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर नीतीश कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट का नाम कवि कोकिल विद्यापति के नाम पर करने की मांग रखी है. इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने कुल 5 मांगों के साथ केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा है.
प्रमुख मांगें
1 लेटर में लिखा गया है कि दरभंगा एयरपोर्ट का नाम कवि कोकिल विद्यापति के नाम पर रखने का प्रस्ताव लंबित है. दरभंगा में 24 दिसंबर 2018 को एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान दरभंगा एयरपोर्ट का नाम विद्यापति एयरपोर्ट करने का प्रस्ताव दिया था. कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने इस पर अपनी सहमति दी थी.

2. हवाई यात्रियों की बढ़ती मांग के मद्देनजर यहां से उड़ानों की संख्या बढ़ाया जाए. प्रमुख शहरों को जोड़ने लिए सीधी विमान सेवा उपलब्ध कराया जाए.

3. यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर यहां स्थायी टर्मिनल भवन के निर्माण के लिए एयरफोर्स की चिन्हित भूमि को दरभंगा एयरपोर्ट को अविलंब हस्तांतरित करने हेतू केंद्र सरकार के स्तर से कार्रवाई करें. राज्य सरकार द्वारा एयरफोर्स के लिए जरूरी 31 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की धनराशि आवंटित कर दी गई है.
4. दरभंगा एयरपोर्ट को एक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित किए जाने की जरूरत है. इके लिए एयरपोर्ट के विस्तार के साथ-साथ यहां रात्रि में भी विमानों के आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने जाए और ठंड में रात्र में सेफ्टी के साथ लैंडिग की व्यवस्था की जाए.