ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

JDU की मीटिंग में सीएम नीतीश का बड़ा एलान, कहा- चिंता मत कीजिए, मैं बिहार में भी रहूंगा, सब काम देखता रहूंगा

Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने JDU की बैठक में कहा कि राज्यसभा जाने के बावजूद वे बिहार में रहेंगे और सभी कार्यों की निगरानी करते रहेंगे। पार्टी और बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

06-Mar-2026 05:49 PM

By FIRST BIHAR

Nitish Kumar: सीएम आवास में जेडीयू की चल रही बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि उनके राज्यसभा जाने के पार्टी और बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे दिल्ली के साथ साथ बिहार में भी रहेंगे और सभी चीजों को देखते रहेंगे।


दरअसल, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर बिहार में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। जेडीयू के कार्यकर्ता और नेता नीतीश कुमार के इस फैसले से नाराज हैं और इसके पीछे बड़ी साजिश की आशंका जता रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि वे किसी दवाब में नहीं बल्कि अपनी ईच्छा से राज्यसभा जा रहे हैं।


पार्टी में मचे घमासान के बीच सीएम आवास में जेडीयू की अहम बैठक चल रही है। इस बैठक में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद से लेकर तमाम पदाधिकारी मौजूद हैं। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगा। हम बिहार में भी रहेंगे। सारा काम होते रहेगा। आप लोग चिंता मत करिए। हम राज्यसभा जा रहे हैं। हम सब कुछ देखते रहेंगे।


बैठक से पहले जेडीयू कोटे से केंद्र में मंत्री ललन सिंह ने कहा कि आजतक जो नीतीश कुमार के स्वभाव को नहीं जानते हैं वही लोग इस तरह की बात कहते हैं। नीतीश कुमार का स्वभाव रहा है कि आज तक उनकी ईच्छा के खिलाफ कोई उनसे निर्णय नहीं करा सकता है। नीतीश कुमार को ही तय करना है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?