बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर
27-Oct-2020 01:00 PM
NALNDA: राजगीर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि नान गांव से नालंदा का नाम बना है. मेरा राजगीर से काफी लगाव रहा है. इस जिले को लेकर मैंने जितना काम किया है. उतना कही भी काम नहीं हुआ है. नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर में जीतना बड़ा सैनिक स्कूल राजगीर में है उतना बड़ा देश में कही भी नहीं हैं. यह सैनिक स्कूल को जॉर्ज साहब के कारण राजगीर आया था. राजगीर में क्या-क्या काम नहीं हुआ है. आगे भी काम होता रहेगा.
नीतीश कुमार ने कहा कि वह काम पर भरोसा करते हैं. उनको जो भी हैसियत होगी उसके हिसाब आगे भी आपलोगों की सेवा करेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि पिछली बार एक को टिकट दे दिया था, लेकिन वह भाग गया. फिर भी मैं सभी को सम्मान देता हूं. जो दाया बायां करता है वह राजगीर में रह नहीं पाता है. उसको तो वही जाना होगा जहां पर वह पैदा हुआ है. नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर बिहार को एक नई उंचाई पर ले जाना है.
नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना काल में चुनाव हो रहा है. ऐसे में कम जगहों पर जा रहे हैं. लेकिन नालंदा में हम सात जगहों पर चुनाव प्रचार करेंगे. सीएम ने कहा कि चुनाव के बाद हर प्रखंड में जाएंगे. अगर कोई काम बाकी होगा तो बता दिजिएगा. सीएम ने कहा कि आगे आपलोग मौका देंगे तो गांव की हर गलियों में सोलर लाइट लगाया जाएगा. हर खेत तक पानी पहुंचाना है. गांवों को सड़कों से जोड़ा गया है. अगली बार बाजार के बाहर बाइपास बनाया जाएगा. अगर जगह नहीं मिलेगी तो फ्लाइओवर बनाया जाएगा. नीतीश कुमार ने कहा कि हर पांच पंचायत पर पशु हॉस्पिटल खोला जाएगा. बीमार होने की सूचना देने पर डॉक्टर जाएंगे और इलाज करेंगे.