ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Politics: बिहार के इस जिले को सीएम नीतीश ने दी करोड़ों की सौगात, लालू के गढ़ में खूब गरजे मुख्यमंत्री

Bihar Politics: रविवार को सीएम नीतीश कुमार ने गोपालगंज को 1566 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने लालू के गढ़ में लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और आरजेडी के खिलाफ जमकर हमला बोला।

28-Sep-2025 01:50 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खजाना खोल दिया है और राज्य के लोगों को एक के बाद एक सौगात दे रहे हैं। गोपालगंज दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले को 1566 करोड़ रुपये की योजनाओं की बड़ी सौगात दी। 


हथुआ प्रखंड में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने जहां 1295 करोड़ की लागत से 124 योजनाओं का शिलान्यास किया, वहीं 289 करोड़ की लागत से 61 योजनाओं का उद्घाटन भी किया। गोपालगंज के हथुआ की धरती आज ऐतिहासिक दिन की साक्षी बनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक साथ 1566 करोड़ की योजनाओं का उपहार जिले को दिया। 


इस मौके पर सीएम ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी, लोग शाम को घर से निकलने में डरते थे। लेकिन पिछले 20 वर्षों में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में अब तक पांच लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। आम जनता को राहत देते हुए 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त की गई है। वहीं वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी और महिलाओं को रोजगार देने पर भी सरकार ने जोर दिया है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार पुलिस में जितनी महिलाओं की संख्या है, उतनी पूरे भारत के किसी भी राज्य में नहीं है। हमारी सरकार ने हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लिए बराबरी से काम किया है। मुस्लिम समुदाय के लिए कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई, तो मंदिरों की चाहरदीवारी भी बनवाई गई। पहले हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति होती थी, लेकिन अब सब खत्म हो गया है।


मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार के विकास में काफी मदद कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मंच से कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी के लिए ताली बजवाने की अपील भी की। गोपालगंज में जिन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया उनमें सदर अस्पताल का नया भवन, एसडीआरएफ का नया भवन, वन स्टॉप सेंटर भवन, कई पंचायत सरकार भवन और ग्रामीण इलाकों के लिए आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। 


बता दें कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज की जनता को 1566 करोड़ की योजनाओं की सौगात देकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। अब देखना होगा कि इस सौगात का चुनावी असर कितना गहरा पड़ता है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज