ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
05-Sep-2020 04:56 PM
PATNA: कोरोना संकट के बीच बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं। कोरोना प्रोटोकाॅल की वजह से वर्चुअल प्लेटफार्म के जरिए चुनावी तैयारी राजनीतिक दलों की मजबूरी है। 7 सितम्बर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल रैली करने वाले हैं। नीतीश की रैली भले हीं वर्चुअल तरीके से होनी है लेकिन इस वर्चुअल रैली की एक्चुअल तस्वीरें भी दिख रही हैं।
आमतौर पर जो राजनीतिक रैलियां होती रही है उसी तरह वर्चुअल रैली से पहले भी पटना की सड़कों को बैनरों और पोस्टरों से पाट दिया गया है। राजधानी पटना के मुख्य जगहों पर जैसे बेली रोड, इनकम टैक्स गोलंबर, बोरिंग रोड, डाकबंगला चैराहा पर नीतीश की वर्चुअल रैली के बैनर-पोस्टर लगाये गये हैं जिसमें रैली को लेकर तमाम जानकारी दी गयी है और जाहिर है सीएम नीतीश कुमार सहित पार्टी के बड़े नेताओं की तस्वीर इन बैनरों और पोस्टरों में हैं।
आपको बता दें कि नीतीश की वर्चुअल रैली की तैयारी जोर-शोर से चलती रही है। पहले जेडीयू दफ्तर का नजारा बदला, कर्पूरी सभागार बनाया गया। पार्टी दफ्तर के मुख्य द्वार को नीतीश के बैनरों पोस्टरों से पाट दिया गया और अब वर्चुअल रैली से पहले पटना बैनरों और पोस्टरों से पट गया है।