तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज
03-Dec-2021 01:36 PM
PATNA : बिहार में शराब को लेकर हो रही चेकिंग का मुद्दा आज लोकसभा में भी उठा. बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने पटना में दुल्हन के कमरे में शराब तलाशी का मामला लोकसभा में उठाकर महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया.
सदन में अपनी बात रखते हुए चिराग पासवान ने कहा कि पटना में शराब चेकिंग के दौरान पुलिस एक शादी समारोह में दुल्हन के कमरे में घुस जाती है वो भी बिना किसी महिला पुलिसकर्मी के. चिराग पासवान ने इस पर कड़े कानून बनाने की मांग की. साथ ही यह भी कहा कि आगे इस तरह की घटना न हो. इस दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़े अपराध के मुद्दे को भी उठाया.
इस पर कपड़ा मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने जवाब देते हुए कहा कि यह महिला की सुरक्षा का मुद्दा है. ये कानून में पहले से ही शामिल है. इसका प्रावधान निर्भया फंड के अंतर्गत पहले ही किया हा चुका है. मंत्री ने कहा पुलिस को सेंसटाईज करने की जरूरत है. साथ ही स्मृति इरानी ने पुलिस का बचाव करते हुए यह भी कहा कि देशभर में जितने भी महिला हेल्पलाइन चलते हैं, उनकी शिकायतों पर पुलिस ही उनका संरक्षण करती है.
बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों शराबबंदी को लेकर समीक्षा बैठक में पुलिस और अधिकारियों को शराबबंदी सख्ती से लागू करने के निर्देश क्या दिए, पुलिस मानो बाकी सब काम छोड़ कर शराब खोजने में लग गई है. पटना में एक शादी समारोह में पुलिस शराब चेकिंग करने के लिए महिलाओं के कमरे में घुस गई थी. एक थानेदार के घुसने और कमरों को चेक करने का वीडियो वायरल हुआ था.