ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी

Home / politics / नीतीश की शराबबंदी नीति BJP को नापसंद, प्रदेश अध्यक्ष बोले.. 50 रुपए में...

नीतीश की शराबबंदी नीति BJP को नापसंद, प्रदेश अध्यक्ष बोले.. 50 रुपए में क्वालिटी वाईन उपलब्ध कराएंगे

29-Dec-2021 01:45 PM

By FIRST BIHAR EXCLUSIVE

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही नाक का सवाल बना लिया हो लेकिन नीतीश की सहयोगी भारतीय जनता पार्टी को शराबी वोटर पसंद है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने शराबी वोटरों से भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की अपील की है। यह बात अलग है कि प्रदेश अध्यक्ष बिहार के नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के हैं। आंध्र प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सोमवीर राजू ने कहा है कि बीजेपी अगर सत्ता में आती है तो वह ₹50 में अच्छे क्वालिटी वाली शराब की क्वार्टर बोतल लोगों को मुहैया कराएगी


आंध्र प्रदेश से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सोमवीर राजू ने कहा है कि आज शराब की क्वार्टर बोतल ₹200 में मिल रही है और वह भी क्वालिटी वाली शराब की बजाय नकली ब्रांड की शराब लोगों को मुहैया कराई जा रही है। बीजेपी अगर सत्ता में आती है तो वह आंध्र प्रदेश के लोगों को केवल ₹50 में अच्छी क्वालिटी की शराब उपलब्ध कराएगी। 


इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति ₹12000 आज शराब पर खर्च कर रहा है राज्य में एक करोड़ लोग शराब पी रहे हैं लेकिन अगर यह एक करोड़ लोग भारतीय जनता पार्टी को वोट दें दें तो हम सत्ता में आ सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर ₹75 में क्वालिटी वाली शराब की बोतल उपलब्ध कराने का उन्होंने भरोसा दिया है साथ ही साथ सोमवीर राजू ने यह भी कहा है कि अगर राजस्व की आमदनी अच्छी रही तो यह बोतल ₹50 में लोगों को मिल पाएगी।


बिहार में बीजेपी नीतीश कुमार के साथ गठबंधन वाली सरकार में शामिल है रितेश कुमार की शराबबंदी नीति के साथ बीजेपी भी बिहार में खड़ी है लेकिन उसी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश में शराब को लेकर जो ऑफर दिया है उस पर जेडीयू किस तरह की प्रतिक्रिया देता है यह देखना दिलचस्प होगा। मामला भले ही बिहार का नहीं हो लेकिन अगर आंध्र प्रदेश में ही बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व की तरफ से शराब का खुला ऑफर दिया जा रहा है तो क्या आज नीतीश इसे बर्दाश्त कर पाएंगे क्या नीतीश इस मसले पर अपनी राय जिताएंगे या फिर वह बिहार में ही शराब बंदी कानून को सफल बनाने की मुहिम में जुटे रहेंगे यह एक बड़ा सवाल है।