ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / नीतीश के मंत्री नीरज कुमार का अटैक-‘राजनीति में भी चार सौ बीसी करने...

नीतीश के मंत्री नीरज कुमार का अटैक-‘राजनीति में भी चार सौ बीसी करने लगे तेजस्वी’

20-Sep-2020 05:02 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू और आरजेडी के बीच जंग तेज है। एक तरफ तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं तो दूसरी तरफ जेडीयू की तरफ से पलटवार का जिम्मा मंत्री नीरज कुमार ने संभाल रखा है। नीरज कुमार ने आज भी तेजस्वी यादव पर अपने चिर-परिचित अंदाज हमला बोला है। नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव धारा 420 के आरोपी हैं, क्या राजनीति में भी 420 हो गये। 

भ्रष्टाचार और अपराध के सवाल पर आपनी जुबान कैद नहीं हो जाती। नीरज कुमार ने कहा कि बलात्कार के मामले में सजाफ्ता को तेजस्वी यादव ने राजनीतिक सम्मान दिया। जिसको हाईकोर्ट ने समाज का संकट कहा उसके चुनाव प्रचार में जाना। तिहाड़ जेल में बैठे कैदी के परिवार को सम्मान देते हैं। यही तेजस्वी का कुसंस्कार हैं। याद है न पिता लालू का पाॅलिटिकल शुगर होटवार के कैदखाने में कैद हैं। 

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पटियाला कोर्ट में दंडवत हैं। देश के पहले नेता विपक्ष हैं तेजस्वी यादव जो भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी है। अगर भ्रष्टाचार और अपराध पर बहस करनी हो तो तेजस्वी की पात्रता ऐसे सवालों पर बात करने की नहीं है। सब जानते हैं कि 26 वर्षो में तेजस्वी ने 26 संपति अर्जित की है।