ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय

Home / politics / नीतीश के खिलाफ नरेंद्र सिंह आज बनाएंगे मोर्चा, बेटे सुमित जेडीयू में बने...

नीतीश के खिलाफ नरेंद्र सिंह आज बनाएंगे मोर्चा, बेटे सुमित जेडीयू में बने रहेंगे

27-Aug-2019 02:37 PM

By 3

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मोहभंग होने के बाद पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह आज अपने नए मोर्चे का एलान करने वाले हैं। नरेंद्र सिंह ने नीतीश विरोधी तमाम नेताओं को इस मोर्चे के लिए एकजुट किया है। खास बात यह है कि इस मोर्चे में शामिल ज्यादातर नेता नीतीश कुमार से चोट खाए उनके पुराने साथी हैं। फर्स्ट बिहार झारखंड से एक्सक्लूसिव बातचीत में नरेंद्र सिंह ने खुद बताया था कि वह बिहार नव निर्माण मोर्चा का गठन करने वाले हैं, हालांकि इस मोर्चे को उन्होंने गैर राजनीतिक बताया। नरेंद्र सिंह के अलावा इस मोर्चे में पूर्व सांसद अरुण कुमार और नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री रह चुकी रेणु कुशवाहा भी शामिल होंगी। नरेंद्र सिंह इन नेताओं के साथ मंगलवार को दोपहर बाद मोर्चे के गठन का एलान करने वाले हैं। नरेंद्र सिंह भले ही नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा बनाने का एलान कर रहे हो लेकिन उनके बेटे सुमित सिंह ने फर्स्ट बिहार झारखंड से बातचीत में ये साफ कर दिया है कि वह जेडीयू के सदस्य हैं और नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही उनकी आस्था है। सुमित सिंह ने कहा है कि वह जेडीयू छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले। सुमित सिंह चकाई से विधायक रह चुके हैं और लोकसभा चुनाव के पहले उनकी जेडीयू में प्रशांत किशोर ने वापसी कराई थी।