Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
27-Apr-2020 08:54 AM
DELHI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार कह रहे हैं कि लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वे बिहार के बाहर रह रहे प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन में बिहार वापस लेकर नहीं आएंगे। वहीं कोटा में फंसे हजारों बिहारी छात्रों के मसले पर भी नीतीश सरकार ने साफ कह दिया था कि ल़कडाउन में बच्चों को वापस लाना संभव नहीं है। अब नीतीश कुमार की इस कदम पर एक तरह से केन्द्र सरकार की मुहर लगती दिख रही है।
केन्द्र सरकार ने कहा है कि प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन में घर लौटने की जरूरत नहीं है। वह जहां भी हैं, उनकी और उनके परिवार की जरूरतों का ख्याल रखा जा रहा है। सरकार ने ये जानकारी सुप्रीम कोर्ट में रोज कमाने-खाने वाले प्रवासियों और कम वेतन पाने वालों को राहत देने की मांग से जुड़ी एक याचिका के जवाब में स्थिति रिपोर्ट पेश करते हुए दी है।
केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने हलफनामे में बताया कि संगठित क्षेत्र में कम वेतन पाने वालों की कठनाईयों को दूर करने के लिए पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत नकदी हस्तांतरण किया गया है। इसके अलावा सरकार ने कामगारों को ईपीएफओ से एडवांस निकालने की मंजूरी दी है। जिसके तहत 9 अप्रैल तक 1,49,891 लोगों ने सुविधा का इस्तेमाल किया है।सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में ये भी जानकारी दी कि देश में राज्यों और केन्द शासित प्रदेशों में 37,978 राहत शिविर चल रहे हैं। इन शिविरों में 14.3 लाख लोग रह रहे हैं। इसके अलावे 26,225 भोजन केन्द्र चल रहे हैं जिनका 1.34 करोड़ लोग लाभ उठा रहे हैं।